भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें दो दिन पहले ही PGI Chandigarh के कोरोना ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लेकिन गुरुवार देर रात से उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है, अभी अस्पताल की ओर से तबीयत पर कोई ताजा अपडेट नहीं आया है.
मिल्खा सिंह पिछले महीने कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हुए थे, उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां एक हफ्ते उपचार के बाद उन्हें घर लाया गया था, जहां उनका आक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया. बता दें कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कुछ दिन पहले ही कोरोना की वजह से निधन हो चुका है.