मिलिंद सोमन ने अपनी किताब में साझा किए RSS से जुड़े अनुभव...

Updated : Mar 11, 2020 16:21
|
Editorji News Desk

फेमस सुपर मॉडल और फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन इन दिनों अपनी किताब 'मेड इन इंडिया' को लेकर चर्चा में है. मिलिंद ने अपनी इस किताब में जीवन के पहलुओं के साथ RSS से जुड़े होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा है कि वो जब आरएसएस की शाखा में जाते थे तो वहां योग और अनुशासन उनके फिटनेस के लिए काफी सकारात्मक रहता था. उन्होंने ये भी कहा कि मेरे पिता आरएसएस के सदस्य होने के नाते अपने आपको गौरवान्वित हिंदू मानते थे. लेकिन मुझे ऐसा कुछ नहीं लगा, जिसके बारे मैं गौरवान्वित हो सकूं. लेकिन वहीं दूसरी तरफ, मैंने ऐसा भी कुछ नहीं देखा कि जिसके बारे में शिकायत करने के लिए कुछ हो. मिलिंद सोमन ने कहा कि आज शाखा को लेकर मीडिया में जो सांप्रदायिक चीजें आती हैं, उनसे मैं काफी हैरान हूं.

मेड इन इंडियामिलिंद सोमनMade in India

Recommended For You