वैसे तो माइक टायसन ने बॉक्सिंग रिंग में 44 विरोधियों को नॉक आउट किया है. लेकिन, इस रिंग के राजा की रंगत तब उड़ गई जब इनका सामना 200 पाउंड वजन वाले शार्क से होने को हुआ. भिड़ंत का खौफ इस कदर था कि बॉक्सिंग का बादशाह उल्टियां पर उल्टियां किए जा रहा था. हालांकि, जब अपने इस भय पर टायसन ने फतह हासिल कर ली तो न सिर्फ उन्होंने शार्क के रिंग यानी समंदर में पूरी तैयारी के साथ डाइव लगाया बल्कि शार्क पर अपनी जीत भी पक्की कर ली. ये पूरा वाक्या तब हुआ जब 54 साल के माइक टायसन एक टीवी शो के लिए शार्क स्पेशल सूट कर रहे थे. अब बहुत जल्दी टायसन रिंग में भी दिखाई देंगे. जब उनका सामना 2005 में करियर खत्म करने वाले बॉक्सर रॉय जॉन्स जूनियर से एक 8 राउंड के एग्जीबिशन मैच में होगा.