मध्‍य प्रदेश: ग्वालियर में MiG 21 विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

Updated : Sep 25, 2019 12:19
|
Editorji News Desk

भारतीय वायुसेना का MiG 21 ट्रेनर विमान मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में क्रैश हो गया है. राहत की बात ये है कि हादसे में ग्रुप कैप्टन और स्क्वाड्रन लीडर समेत दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. एयर फोर्स ने इस हादसे की जांच पड़ताल के आदेश दिए हैं. एयरफोर्स के मुताबिक ये एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट था जो अपनी रूटीन गश्त पर था. इस साल मिग विमानों के क्रैश होने की यह तीसरी घटना है।

 

MiG 21

Recommended For You