माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपना विस्तार करते हुए गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में अपना नया इंडिया डेवलपमेंट सेंटर बनाया है. कंपनी का मकसद यहां इंजीनियरिंग और इनोवेशन को नए आयाम तक लेकर जाना है. बैंगलोर और हैदराबाद के बाद भारत में Microsoft का ये तीसरा सेंटर है. कंपनी का कहना है कि वो इसके जरिए विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग टैलेंट को मौका देगी. कंपनी ने बताया कि नोएडा में खुले इस सेंटर में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और गेमिंग जैसी सेवाओं पर फोकस होगा.