जिनकी कोचिंग में पाकिस्तान T20 की नंबर वन टीम बना वो मिकी आर्थर अब 8वें नंबर की टीम श्रीलंका के लिए जीत का फॉर्मूला तलाश रहे हैं... आर्थर का मानना है कि इसके लिए श्रीलंकाई टीम को थोड़ा एडजस्टमेंट करना पड़ेगा... दिसंबर में श्रीलंका के कोच बने आर्थर ने कहा कि श्रीलंकाई टीम के ताकत के मुताबिक खिलाड़ियों को ढालना होगा और तालमेल पर जोर देना होगा.. बता दें कि आर्थर इससे पहले साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को भी कोच कर चुके हैं.. कोचिंग में श्रीलंका के लिए उनका बड़ा इम्तिहान इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में होना था... लेकिन कोरोना वायरस के चलते वो सीरीज़ रद्द हो गई.