Mi Smart Band 6: SpO2, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स से लैस Mi बैंड 6 इंडिया में लॉन्च

Updated : Aug 26, 2021 17:54
|
Editorji News Desk

टेक कंपनी शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने आखिरकार भारत में अपना Mi Smart Band 6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 26 अगस्त को अपने Xiaomi Smarter Living 2022 में इसको लॉन्च किया. इस स्मार्ट फिटनेस बैंड को सबसे पहले इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था.

Mi Smart Band 6 के फीचर्स-

  • 1.56 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
  • इसमें 80 कस्टमाइजेबल वॉच फेस दिए गए हैं.
  • कंपनी के मुताबिक ये 30 वर्कआउट टाइप्स को ट्रैक कर सकते है.
  • Mi Band 6 में हार्ट रेट मॉनिटर दिया गया है.
  • इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर भी दिया गया है जिसे SpO2 भी कहा जाता है.
  • Mi Smart Band 6 में स्लीप ट्रैकिंग और रैपिड आई मूवमेंट जैसे फीचर्स भी हैं.
  • Mi Band 6 में डीप ब्रीदिंग गाइडेंस फंक्शन भी है और इसके साथ स्ट्रेस मॉनिटर का फीचर भी दिया गया है.
  • कंपनी का दावा है कि ये 14 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा. ये फिटनेस बैंड वॉटर रेजिस्टेंट है.
  • इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों से ही कनेक्ट कर सकते हैं.
  • इसके लिए प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Mi Fit ऐप डाउनलोड करना होगा.
  • ये स्मार्ट बैंड यलो, ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज, ऑलिव और आइवॉरी कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
  • Mi Band 6 की बिक्री भारत में 30 अगस्त से शुरू होगी.
  • Mi Smart Band 6 की कीमत 3,499 रुपये है.
  • इसे ऐमेजॉन इंडिया, MI होम समेत शाओमी की वेबसाइट और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स रहें सावधान! आपकी इस एक गलती से पूरा मोबाइल डेटा हो सकता है लीक

XiaomiMi Band 6

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!