जाड़े के मौसम का आगाज हो चुका है और इस बार की सर्दियां आपको ज्यादा परेशान करने वाली हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने ऐसी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि इस बार भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जोकि लंबी वक़्त तक लोगों को सताएगी. आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि ला नीना की वजह से उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में वर्ष 2020 की सर्दियां बेहद ठंडी होने जा रही हैं. बता दें कि ला नीना एक प्रक्रिया है, जिसके तहत समुद्र में पानी ठंडा होना शुरू हो जाता है, हालांकि समुद्री पानी पहले से ही ठंडा होता है, लेकिन ला नीना की वजह से उसमें ठंडक और बढ़ती है.