Messi Creates History: दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक लियोनल मेसी (Lionel Messi) अर्जेंटीना (Argentina) की तरफ से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए हैं. मेसी ने बोलिविया के खिलाफ कोपा अमेरिका (Copa America) मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इस अवसर पर उन्होंने अपनी टीम की 4-1 से जीत में दो गोल भी किए. इस 34 वर्षीय फुटबॉलर का यह अर्जेंटीना की तरफ से 148वां मैच था. उन्होंने संन्यास ले चुके डिफेंडर जेवियर मासकरेनो (Javier Mascherano) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया.
बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले मेसी के नाम पर अभी 75 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं. मेसी ने अर्जेंटीना की तरफ से अपना पहला मैच हंगरी के खिलाफ 2005 में खेला था. उस फ्रेंडली मैच में कोहनी से प्रहार करने के कारण उन्हें रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया था.