मेसी ने 33वें बर्थडे पर बार्सिलोना के लिए हासिल की 'बंपर' कामयाबी

Updated : Jun 24, 2020 10:19
|
Editorji News Desk

अर्जेन्टीना और बार्सिलोना के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अपने 33वें जन्मदिन का स्वागत बार्सिलोना के लिए एतिहासिक कामयाबी के जरिए किया. उन्होंने बर्थडे से ठीक पहले खेले मैच में बार्सिलोना को 250वें गोल में असिस्ट किया. ला लीगा के मौजूदा सीजन में बार्सिलोना के 81 फीसद गोल में मेसी का मैजिक शामिल रहा. उन्होंने अब तक 21 गोल दागे हैं और 17 गोल में असिस्ट किया है. करियर में ये 5वीं बार है जब मेसी ने ला लीगा के एक सीजन में 15 से ज्यादा गोल दागे हैं और 15 से ज्यादा में असिस्ट किए हैं. 6 बैलॉन डोर खिताब जीतने वाले सबसे युवा फुटबॉलर मेसी ने बार्सिलोना के लिए अब तक रिकॉर्ड 34 ट्रॉफी जीती है, जिसमें 10 ला लीगा, 4 UEFA और 6 कोपा डेल रे कप शामिल हैं. क्लब लेवल पर महानता और करिश्मे के हर मुकाम छू चुके मेसी की एक अधूरी ख्वाहिश अब बस अर्जेन्टीना के लिए फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने की है.

 

 

Messiमेसी

Recommended For You