Mehul Choksi को डोमिनिका HC से राहत, मेडिकल बेल के आधार पर एंटीगुआ जाकर करा सकेगा इलाज

Updated : Jul 12, 2021 22:51
|
Editorji News Desk

भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करके भागे व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को डोमिनिका कोर्ट ने बड़ी राहत दी है.  चोकसी को डोमिनिकन कोर्ट ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दे दी है. इसके साथ ही उसे एंटीगुआ जाने की इजाजत मिल गई है. हालांकि कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि यह बेल उसे इसी आधार पर दी गई है कि ठीक हो जाने के बाद उसे वापस डोमिनिका लौटना होगा. इसके साथ ही चोकसी को  10,000 कैरेबियन डॉलर अदालत में जमा करवाने के लिए भी कहा गया है, चोकसी के वकीलों ने  पिछले सप्ताह डोमिनिका हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि मेहुल चोकसी का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है तथा उसे जल्द से जल्द मेडिकल ट्रीटमेंट की जरुरत है. इस दौरान चोकसी जूम के जरिए कोर्ट की कार्यवाही में पेश भी हुआ, दरअसल वो न्यूरो सिस्टम की बीमारी से जूझ रहा है

बता दें कि चोकसी को करीब दो महीने पहले डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध तरीके से दाखिल होने को लेकर जो कानूनी कार्यवाही चल रही थी, उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इसके साथ ही भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की सुनवाई भी फिलहाल टाल दी गई है. 

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: गडकरी ने माना- पेट्रोल- डीजल की बढ़ रही कीमत से गुस्से में हैं लोग

PNB FraudAntiguaMehul ChoksiDominica court

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study