उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सटे फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मंगलवार देर रात अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गईं. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जन भर के घायल होने की सूचना है. वहीं मलबे में कई परिवार दब गए. ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तकरीबन दो किलोमीटर दूर तक तेज आवाज से मकानों के दरवाजे तक हिल गए. बता दें प्राथमिक जांच पड़ताल में पटाखों की वजह से विस्फोट होने की बात सामने आई है, वहीं कुछ स्थानीय रहवासी सिलेंडर फटने को विस्फोट की वजह बता रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है.