हाथरस मामले में डीएम पर कार्रवाई न होने से मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि पीड़ित परिवार ने डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके आदित्यनाथ सरकार चुप्पी साधे है.
उन्होंने कहा कि सरकार ने भले सीबीआई जांच के लिए कह दिया हो लेकिन इस डीएम के वहां रहते मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है.
बता दें सीएम आदित्यनाथ ने हाथरस मामले में हंगामा बढ़ता देख हाथरस के एसपी और डीएसपी को निलंबित कर दिया था, जबकि डीएम प्रवीण कुमार अभी भी पद पर बने हुए हैं.