कोरोना काल में इस साल मई का महीना खासा अशुभ रहा. भारत में मई महीने में किसी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज हुए. इस महीने में में देश में 90.3 लाख केस सामने आए जबकि प्रैल में नए मामलों की संख्या 69.4 लाख थी. यानि अप्रैल की तुलना में मई में नए मामलों की संख्या 30% ज्यादा रही.
बात मौत की करें तो सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मई के महीने के दौरान 1.2 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई. जबकि अप्रैल में ये संख्या 48 हजार 768 थी. हालांकि जानकर और कई दूसरी संस्थाएं मई में कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या को इस से कहीं अधिक मानते हैं और दावा है कि ग्रामीण इलाकों में मृतकों के परिजनों ने मौत को न तो दर्ज करवाया और ना ही इसकी जानकारी किसी सरकारी एजेंसी को दी.