बिहार में कोरोना टेस्टिंग में भारी फर्जीवाड़ा, 0000000000 बतौर मोबाइल नंबर दर्ज: रिपोर्ट्स

Updated : Feb 12, 2021 13:41
|
Editorji News Desk

बिहार में कोरोना टेस्टिंग में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. फर्जी नाम और मोबाइल नंबर के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों ने गलत रिपोर्ट तैयार की. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है. अखबार ने बिहार के जमुई, शेखपुरा और पटना के कोरोना जांच केन्द्रों के डेटा की पड़ताल की तो ये सच सामने आया. इन सेंटर्स पर फर्जीवाड़े का क्या आलम था इसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है. जमुई के बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 0000000000 को मोबाइल नंबर के तौर पर दर्ज किया गया. हद तो ये है कि 48 लोगों में से 28 लोगों के मोबाइल नंबर इसी रूप में दर्ज किए गए. इसके अलावा शेखपुरा जिले के बारबिघा में कोरोना नेगेटिव व्यक्तियों के फोन नंबर का इस्तेमाल अन्य लोगों के नाम पर किया गया.स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत में यह भी पता चला कि डेली टारगेट को पूरा करने के लिए टेस्टिंग डेटा में गड़बड़ी की गई.

बिहारकोविड केयर सेंटरकोरोना अपडेटBiharCorona data updatescorona treatment

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या