चेहरे पर मास्क, दोस्तों से दूरी... इन नियमों के साथ कई जगह खुले स्कूल

Updated : Sep 21, 2020 20:05
|
Editorji News Desk

पांच महीने से भी ज्‍यादा लंबे वक्‍त के बाद सोमवार को कुछ राज्‍यों में 9वीं से 12वीं क्लास के लिए स्‍कूल खोले गए. स्‍टूडेंट्स और टीचर्स के चेहरों पर मास्‍क था लेकिन आंखों में इतने टाइम बाद स्‍कूल आने की खुशी भी साफ झलक रही थी. जो भी स्‍कूल खुले वहां सोशल डिस्‍टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग समेत सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम नजर आया. 

फिलहाल जम्‍मू और कश्‍मीर, चंडीगढ़, असम, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ-ईस्‍ट के कुछ राज्‍यों में ही स्‍कूल खोले गए हैं. हालांकि कई बड़े राज्‍यों ने कोरोना संक्रमण के रिस्‍क को देखते हुए स्‍कूल न खोलना ही मुनासिब समझा है.

जिन राज्यों में स्कूल खोले गए हैं फिलहाल वहां की सरकार ने भी कहा है कि बच्‍चे स्‍कूल न आना चाहें तो कोई बात नहीं. स्‍कूल आने वालों को पेरेंट्स से रिटेन परमिशन लेकर ही स्कूल आने को कहा गया है. 

स्कूल दोबारा खुलेहरियाणाअसमआंध्र प्रदेशचंडीगढ़

Recommended For You