मैरीकॉम के 'मुक्के' , वर्ल्ड चैंपियनशिप में पड़ रहे जमके !

Updated : Oct 10, 2019 11:32
|
Editorji News Desk

एमसी मैरीकॉम के मुक्के ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है. मैरीकॉम को इसमें कामयाबी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद मिली. रूस में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप के 51 किलोग्राम के क्वार्टर फाइनल में मैरीकॉम ने रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट वैलेंसिया को 5-0 से हराया. वर्ल्ड चैंपियनशिप में ये मैरीकॉम का रिकॉर्ड 8वां मेडल होगा. इससे पहले वो भारत के लिए 6 गोल्ड और 1 सिल्वर जीत चुकी हैं.

 

Marykomवर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिपmedalबॉक्सरमैरीकॉम

Recommended For You