मैरीकॉम ने रेफरी के फैसले पर उठाए सवाल, भारत ने की अपील

Updated : Oct 12, 2019 12:57
|
Editorji News Desk

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एमसी मैरीकॉम के सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित नतीजे के बाद भारत ने रेफरी के फैसले के खिलाफ अपील की है. मैरीकॉम ने नतीजे को लेकर अपना दुख ट्विटर पर जताया है. अपने मुकाबले का वीडियो शेयर करते हुए 36 साल की बॉक्सर ने पूछा... कैसे और क्यों. उन्होंने कहा कि दुनिया देखे क्या गलत है और क्या सही फैसला. मैरीकॉम उस वक्त दंग रह गई थीं जब रेफरी ने तुर्की के बॉक्सर को विजेता घोषित कर दिया.

 

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिपWorld Boxing Championshipमैरीकॉम

Recommended For You