मार्वल स्टूडियोज़ पहली मुस्लिम अमेरिकन सुपर हीरो को स्क्रीन पर लाने जा रहा है. इस कैरेक्टर का नाम 'कमला ख़ान' उर्फ़ 'मिस मार्वल' है. आपको बता दें कि कमला ख़ान के कैरेक्टर को मार्वल कॉमिक्स ने 2014 में इंट्रोड्यूस किया था. तब से ही उनकी फ़ैन फ़ॉलोइंगी बढ़ती चली गई जिसके बाद मार्वल ने उन्हें स्क्रीन पर लाने का फ़ैसला किया है.
जर्सी शहर से ताल्लुक रखने वाली ख़ान 16 साल की पाकिस्तानी-अमेरिकन हैं. पढ़ाई और गेमिंग में अव्वल ख़ान कैप्टन मार्वल को सबसे ज़्यादा पसंद करती हैं. 2021 में आने वाली इस सीरिज़ से जुड़ी जानकारी मार्वल ने एक ट्वीट के जरिए साझा की है. ख़ास बात ये है कि सीरीज़ के एपिसोड्स को डायरेक्ट करने में भारतीय मूल की मीरा मेनन भी शामिल होंगी.
कमला ख़ान के किरदार में कनाडा की अदाकारा इमान वेलेनी होगी.