Maruti Suzuki: बिक्री के मामले में Wagon R ने Alto को पछाड़ा, बनीं नंबर-1 सेलिंग कार

Updated : Jul 27, 2021 00:57
|
Editorji News Desk

Maruti Suzuki की टॉल ब्वॉय के नाम से मशहूर WagonR इंडिया की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है. WagonR ने बिक्री के मामले में मारुति की ही Alto को पछाड़ दिया है. आंकड़ों पर गौर करें तो जून में कंपनी ने WagonR की 19,447 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि Alto की 12,513 यूनिट्स बेची गईं. यानि दोनों कारों की बिक्री में तकरीबन 6,934 यूनिट्स का अंतर देखने को मिला.

क्यों मशहूर हो रही है WagonR ?

टॉल-ब्वॉय बॉक्सी डिजाइन के चलते इस कार के केबिन में बेहतर स्पेस और लेगरूम मिलता है. इसमें एंड्रॉएड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल AC, पावर विंडो, कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल मिलते हैं. मारुति वैगन आर में सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है. इसके स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में ड्राइवर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं.
जबकि इतने फीचर्स के बावजूद भी कार की कीमत महज 4 लाख 80 हजार रुपये से शुरू होकर 6 लाख 33 हजार रुपये तक जाती है.

Wagon RMaruti SuzukiAlto

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!