देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki Q4 Results) ने मार्च यानी चौथी तिमाही के अपने नतीजों का एलान कर दिया है. 2020-21 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 9.7 फीसदी घटकर 1166.1 करोड़ रुपये पर रहा, जबकि इसी तिमाही में पिछले साल ये मुनाफा 1291 करोड़ रुपए था. लेकिन इस दौरान कंपनी की आय 32 फीसदी बढ़कर 24,024 करोड़ रही, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 18,199 करोड़ थी. कंपनी ने नतीजे पेश करने के दौरान निवेशकों को 45 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है.
वहीं मार्च तिमाही में मारुति की अदर इनकम में काफी कमी आई है. ये इस बार सिर्फ 89.8 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले साल के इसी क्वार्टर में कंपनी की अदर इनकम 880.4 करोड़ रुपए थी.