Maruti की गाड़ियां फिर हुईं महंगी पर बेस्ट सेलर कार की कीमत से कोई छेड़छाड़ नहीं

Updated : Apr 16, 2021 21:50
|
Editorji News Desk

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ा रही है. मारुति की कारों की कीमत में अधिकतम 22,500 रुपये तक इजाफा किया गया है. उत्पादन लागतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है साथ जानकारी दी है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से ही लागू होंगी. ऐसे में अब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा मारुति की कारों को खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. यह इस साल में दूसरी बार है जब मारुति सुजुकी ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई है. 

इस बीच अच्छी खबर ये है कि मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio) और मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) की कीमतें में कोई बदलाव नहीं किया है. दरअसल पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा. टॉप 5 सबसे ज्यादा बिक्री वाली कारें मारुति सुजुकी की हैं. मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है. मारुति ने वित्त वर्ष 2020-21 में स्विफ्ट की 1.72 लाख यूनिट्स बेच डालीं. 

Maruti Price hike

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!