देश की जानी-मानी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki ने एक बार फिर अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है. साल की शुरुआत में पहली बार, अप्रैल में दूसरी बार और अब ये तीसरी बार है जब कारों की कीमतों में इजाफा किया गया है. इस बार कीमतों में बढ़ोतरी CNG वेरिएंट पर की गयी है.
यह भी पढ़े | Mahindra की गाड़ियां हुईं महंगी, प्रीमियम एसयूवी Thar की प्राइस 92 हजार रुपये तक बढ़ाई गयी
कारों की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत में अधिकतम 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमतें आज यानी 12 जुलाई 2021 से प्रभावी हैं. कीमतों में बढ़ोतरी से पहले स्विफ्ट 5.73 लाख रुपये से 8.27 लाख रुपये में उपलब्ध थी. प्राइस हाइक की लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, ईको और अर्टिगा के सीएनजी वेरिएंट भी है जिनकी कीमत 4.43 लाख रुपये से लेकर 9.36 लाख रुपये तक हुआ करती थी.