देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जल्द स्विफ्ट (Swift) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने कार के डिजाइन में बदलाव किया है, साथ ही इंजन में भी कुछ चेंजेज़ किए जाने की खबर है. इससे उम्मीद है कि नई स्विफ्ट मौजूदा मॉडल से बेहतर माइलेज देगी. कार के एक्सटीरियर की बात करें तो अपडेटेड ग्रिल के साथ इसके फ्रंट लुक में भी बदलाव किया जाएगा. हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग पर अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.