मारुति ने उतारा Swift का लिमिटेड एडिशन मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स

Updated : Oct 19, 2020 20:49
|
Editorji News Desk

मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा बिकने वाली अपनी हैचबैक स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि स्विफ्ट के स्पेशल एडिशन को 'ब्लैक थीम' के साथ पेश किया गया है. नई स्विफ्ट में ग्लॉसी ब्लैक बॉडी किट, स्पॉलर, बॉडी साइड मॉल्डिंग, डोर विजर और फॉग लैम्प जैसी एक्सेसरीज मिलेंगी. कंपनी ने इस कार में कोई मेकैनिल बदलाव नहीं किया है. इस एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए हैं. स्टैंडर्ड वेरियंट की तुलना में लिमिटेड एडिशन मॉडल ज्यादा बोल्ड और डायनैमिक लुक के साथ आता है. 

हालांकि मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट के लिए ग्राहकों को रेगुलर मॉडल के मुकाबले 24,999 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. फिलहाल बाजार में मौजूद स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.19 लाख से 8.02 लाख रुपये के बीच है.

Swiftमारुति

Recommended For You