ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 14 जनवरी से शुरू हो रहा है. और, इसे लेकर वहां क इनफॉर्म बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशाने थोड़े टेंशन में हैं. दरअसल, उनके मुताबिक भारतीय टीम से उनकी पिचों पर भिड़ने से मुश्किल चुनौती कुछ भी नहीं हो सकती. क्रिकेट ऑस्टेलिया के हवाले से लाबुशाने ने कहा कि ‘जब आप भारत से खेलते हो तो ये कड़ी सीरीज होती है क्योंकि वे काफी मजबूत विरोधी हैं... उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ हैं... जिनका सामना करना एक बड़ा चैलेंज होगा.