इसमें कोई दो राय नहीं कि मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अगले बड़े स्टार हैं. वो एक जबरदस्त बल्लेबाज़ हैं. पिछले साल उन्होंने 8 टेस्ट पारियों में 896 रन बनाए थे. लेकिन, इसके बावजूद लाबुशेन का लक्ष्य विराट, स्मिथ और वॉर्नर की तरह बनना है. उनका कहना है कि वो इन तीनों को फॉलो करते हैं और इनकी खूबियों को अपनाना चाहते हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज़ लाबुशेन का इरादा विराट, स्मिथ और वॉर्नर की तरह कंसिस्टेंट बनना है. 26 साल के बल्लेबाज़ ने कहा कि हर सीरीज़ के साथ एक नई चुनौती होती है. आपको हर बार कड़ी मेहनत करनी होती है. ऐसे में परफॉर्मेन्स में कंसिस्टेंसी ज़रूरी है. विराट, स्मिथ, वॉर्नर पिछले 10 साल से हर सीजन में ऐसा करते आ रहे हैं. हमें उन्हें फॉलो करना चाहिए.