मास्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2021 (Moscow International Film Festival) में मराठी फिल्म 'पुगल्या' ( Puglya)को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फीचर (best foreign language feature) का अवार्ड मिला. फिल्म 'पुगल्या' 10 साल के दो लड़कों रुशब और दत्ता और एक कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म बच्चों की मासूमियत और सरलता को दिखाती है. के डायरेक्टर विनोद सैम पीटर ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी मिलती है जब मैं देखता हूं कि कहानी को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीतना मेरे और टीम के लिए गर्व की बात है.'