सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya ) और दिशा परमार (Disha Parmar ) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. ये कपल 16 जुलाई यानी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. जिसके लिए 14 जुलाई की रात को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई, इसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं.
मेहंदी सेरेमनी में दिशा क्रीम पैंट्स के साथ पिंक कलर का कुर्ता कैरी किए हुए नजर आ रही हैं. मेहंदी लगवाते हुए दिशा काफी खुश दिखाई दे रही हैं. मेंहदी सेरेमनी में होने वाली दुल्हनिया बेहद गॉर्जियस लुक में दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है स्टेज को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है जिसके बीच में बड़े से सुंदर बोर्ड पर 'दुल्हनिया' लिखा हुआ है. मेहंदी के बाद दिशा और राहुल पैपाराजी को पोज देते भी नजर आए.