जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल, स्पाइसजेट चेयरमैन अजय सिंह (Naresh Goyal, Ajay Singh) और GAIL इंडिया के पूर्व प्रमुख बीसी त्रिपाठी का नाम भी पेगासस की जासूसी (snooping) लिस्ट में शामिल था. द वायर की नई रिपोर्ट के मुताबिक साथ ही रोटोमैक पेन्स के विक्रम कोठरी (Vikram Kothri) और उनके बेटे राहुल और पूर्व एयरसेल प्रमोटर सी शिवशंकरन का नाम भी संभावित सर्विलांस के लिए चुना गया था. इनके अलावा अडानी समूह के एक मिड लेवल एग्जीक्यूटिव, एस्सार समूह के लिए काम करने वाले एक अधिकारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस ADA समूह से जुड़े दो लोगों का नाम भी लिस्ट में है.
बता दें इजरायली कंपनी NSO ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर से दुनियाभर के 10 देशों में करीब 50,000 नंबरों को संभावित सर्विलांस या जासूसी का टारगेट बनाया गया. लीक हुए डेटाबेस में 300 भारतीय फोन नंबर हैं.
यह भी पढ़ें: Pegasus Snooping Case: ममता सरकार कराएगी पेगासस जासूसी की जांच, दो जजों के पैनल का किया ऐलान