'Taarak Mehta' के नट्टू काका को दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे जेठालाल समेत कई कलाकार

Updated : Oct 04, 2021 15:22
|
Editorji News Desk

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के नट्टू काका यानी एक्टर घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया. एक्टर के अंतिम संस्कार में तारक मेहता के कई स्टार्स और शो के प्रोड्यूसर पहुंचे हैं. शो में नट्टू काका जेठालाल के सबसे करीबी इंसान दिखाए गए थे, ऐसे में जेठालाल यानी दिलीप जोशी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. कांदिवली वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

घनश्याम नायक तारक मेहता शो के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए थे. इस सीरियल के बाद उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा था. फैंस भी उनके काम को बहुत पसंद करते थे. नट्टू काका के नाम से फेमस घनश्याम कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे. रविवार को 77 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका अचानक इस दुनिया से चले जाना फैंस के लिए सदमे की तरह है.

ये भी पढ़ें : RakshaBandhan: चांदनी चौक की सड़क पर दौड़ते नजर आए Akshay Kumar, वायरल हुआ वीडियो

Ghanshyam NayakNattu KakaTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब