फिल्म 'केसरी' के बेहतरीन गाने 'तेरी मिट्टी' के लेखक मनोज मुंतशिर ने अवॉर्ड शोज को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी मनोज शामिल नहीं हुए थे. दरअसल मनोज अपने गाने 'तेरी मिट्टी' की जगह फिल्म 'गली बॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' को अवॉर्ड मिलने से काफी निराश हैं. साथ ही मनोज ने अपने गाने 'तेरी मिट्टी' की कुछ पंक्तियाँ इस्तेमाल कर लिखा 'क्या ये लिरिक्स अवॉर्ड डिजर्व नहीं करतें है'..इसी के चलते मनोज ने ये कसम भी खाई की वो आने वाले समय में कभी अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बनेंगे.'