Manoj Jha Speech: राज्यसभा (Rajyasabha) में कोरोना वायरस (Covid-19) पर चर्चा के दौरान आरजेडी सासंद मनोज झा (Manoj Jha) सदन में बेहद भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि पूरे सदन को उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए जिनकी लाशें गंगा में तैर रही थीं, जिन्हें कभी स्वीकार नहीं किया गया. वहीं, ऑक्सिजन की कमी (Lack Of Oxygen) का मुद्दा उठाते हुए मनोज ने कहा कि सांसद होने के बावजूद पीड़ित लोगों की मदद नहीं कर पाए.
केंद्र सरकार का राज्यसभा में बयान- Oxygen Shortage से नहीं हुई किसी की मौत
मनोज झा ने अपने संबोधन में कहा कि ये मानना चाहिए कि जिंदगी को जितनी गरिमा चाहिए, उससे अधिक गरिमा मौत को भी चाहिए. गंगा में तैरती लाशें...क्या इतिहास हमें माफ कर पाएगा?