एक्टर मनोज बाजपेयी(Manoj Bajpayee) की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन'(The Family Man) की सफलता के बाद इस सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने होगा. इससे पहले 19 मई को दोपहर 1 बजे इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स ने इसकी जानकारी दी.
Amazon prime video पर रिलीज होने जा रही इस सीरीज के जरिए फैमली मैन श्रीकांत तिवारी उर्फ़ मनोज बाजपेयी एक्शन स्पाई थ्रिलर के साथ वापसी कर रहे है. आपको बता दें 'द फैमिली मैन 2' का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है. जो फैस को काफी पसंद आया है.