दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन परिवार से लेकर फैंस तक वो आज उनकी यादें सभी के दिलों में ताजा हैं. ऐसे ही एक किस्से को याद करते हुए एक्टर मनोज बाजपेयी इमोशनल हो गए. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें जब इस बात की जानकारी मिली की सुशांत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं रहे तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ.
मनोज ने कहा कि 'सोनचिड़िया' की शूटिंग के दौरान हम सबने कई बार एक साथ पार्टी की. सुशांत को सितारों और ग्रहों में बेहद दिलचस्पी थी. उसके पास एक महंगा टेलीस्कोप था और वो इस टेलीस्कोप को वो अपने साथ लेकर आया था. उसका ये टेलिस्कोप हम भी सितारों को देखने के लिए इस्तेमाल करते थे. उसे आकाशगंगा और ग्रहों के बारे में बहुत जानकारी थी. सुशांत के बारे में मेरे पास ये यादें हैं.'
आपको बता दें, मनोज और सुशांत ने फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था. इस फिल्म में डाकुओं की दुनिया को दर्शकों के सामने एक नई तरीके से पेश किया गया था.