अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान NSUI भी चंदा कार्यक्रम चला रही है. इसपर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आपत्ति जताई है. तिवारी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि NSUI के द्वारा राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करना एक बार फिर कोर मुद्दों पर कांग्रेस के अंदर संवाद की जरूरत को उजागर करता है. उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है, क्या सेक्युलर का मतलब चर्च और सरकार को अलग करना है या सर्व धर्म संभाव का पालन करना?