वेलिंग्टन में टीम इंडिया को किया आबाद, मनीष पांडे 5 महीने से नाबाद

Updated : Jan 31, 2020 15:46
|
Editorji News Desk

जैसे चुलबुल पांडे की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती हैं... मनीष पांडे का बल्ला क्रिकेट फील्ड पर कमाल करता है... वेलिंग्टन में भी ऐसा ही हुआ... टीम इंडिया के पांडे जी जब बल्लेबाज़ी को उतरे तो भंवर में फंसी अपनी टीम को बाहर निकालने के लिए एक छोर संभालकर खड़े हो गए ... उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए 36 गेंदों पर सिर्फ 3 बाउंड्री के साथ नाबाद 50 रन बनाए. T20 इंटरनेशनल में ये मनीष पांडे की लगातार छठी नाबाद इनिंग है. यानी पिछली 6 इनिंग में बिना आउट हुए वो 172 रन बना चुके हैं. इंटरनेशनल T20 में आखिरी बार मनीष 5 महीने पहले यानि पिछले साल अगस्त में आउट हुए थे. 2018 की शुरुआत से मनीष T20 इंटरनेशनल की 19 इनिंग में 76.16 की बेहतरीन औसत से स्कोर कर चुके हैं... लेकिन आउट सिर्फ 6 बार ही हुए हैं.

मनीष पांडेवेलिंग्टन T20Manish PandeyWellington T20INDvsNZ

Recommended For You