भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने देश को अच्छी खबर दी है, उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक्स में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय तैराकी महासंघ ( Swimming Federation of India) ने कहा कि माना यूनिवर्सिटी कोटा से ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगीं. यहां वो 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भाग लेंगी. वो इन खेलों में क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय स्विमर हैं. उनसे पहले श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने भी ओलिंपिक्स क्वालिफिकेशन टाइमिंग यानि (OQT )A लेवल हासिल कर अपनी जगह पक्की की थी.
दरअसल यूनिवर्सिटी कोटा से किसी एक देश के मेल और एक फीमेल स्पोर्ट्सपर्सन को ओलंपिक्स में Participate करने की इजाजत मिलती है बशर्ते उस देश के दूसरे खिलाड़ी ने उस वर्ग में क्वालिफाई ना किया हो. माना ने ये मौका मिलने पर खुशी जताई है और कहा कि दुनिया के सबसे बेहतरीन खेल मुकाबले में क्वालिफाई करने को लेकर वो बेहद खुश हैं.साल 2019 में माना के पैर में चोट लग गई थी और इस साल के शुरू में उन्होंने वापसी की है.