हार के बाद ममता ने किए बड़े बदलाव, भतीजे से छीने अधिकार

Updated : May 26, 2019 09:25
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं. उन्होंने पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस ले ली हैं. उन्होंने अभिषेक से उन सारे जिलों की कमान वापस ले ली है, जहां बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा अच्छी टक्कर देने के बावजूद हारने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी हैं. ममता ने ये फैसले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में लिए.
अभिषेक बनर्जीटीएमसीमुख्यमंत्रीममताबनर्जी

Recommended For You