ममता की लेफ्ट समर्थकों से अपील- वोट खराब ना करें, BJP को रोकने के लिए TMC का बटन दबाएं

Updated : Mar 19, 2021 22:03
|
Editorji News Desk

एक समय पर बंगाल में 'लाल' किले को गिरा कर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचीं ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का सुर आज उसी वाम कैडर (Left Front) के खिलाफ थोड़ा नरम होता नजर आ रहा है. भले ही बीते दौर में वाम मोर्चा ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा हो लेकिन आज चुनौती भगवा दल बीजेपी (BJP) है, लिहाजा ममता की रणनीति में भी बदलाव आया है.

मतदान के मुहाने पर खड़ी पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए ममता ने कहा कि वो सभी लोग जो बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं, वो TMC को वोट करें. ममता की ये अपील खासकर उस वर्ग के लिए है जो जुड़ा तो वाम दलों से है पर ये जानता है कि लेफ्ट की सत्ता अभी दूर की कौड़ी है. दरअसल ममता की कोशिश वोटों के बंटवारे को रोकने की है. वाम दल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं और राज्य की अधिकतर सीटों पर ये गठबंधन तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहा है. ऐसे में ममता अगर अपनी अपील के जरिए लेफ्ट काडर के वोटों को अपने पक्ष में कर लेती हैं तो बीजेपी के खिलाफ उनकी लड़ाई आसान हो सकती है. 

Left partiesBengal Elections 2021Mamata Banerjee

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'