पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले से ही पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बीच घमासान मचा हुआ है. लेकिन इसी बीच ममता बनर्जी ने अपनी तरफ से मिठास घोलने की कोशिश की है.
जी हां..., दीदी ने PM मोदी के लिए बंगाल के स्वादिष्ट आम भेजे हैं. ममता ने पिछले हफ्ते बंगाल के आम की किस्में- हिमसागर, मालदा और लक्ष्मणभोग पीएम मोदी को भेजी हैं. राजनीतिक कड़वाहट दूर करने के लिए नेताओं की तरफ से आम भेजने की एक पुरानी परंपरा रही है.
ये भी पढ़ें : Mamata on Dhankar: CM ममता बनर्जी ने गवर्नर धनखड़ को कहा 'भ्रष्ट', बोलीं- चार्जशीट में था उनका नाम
इसके अलावा ममता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह को भी आम भेजे गए हैं. TMC चीफ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी आम की पेटियां भेजी हैं.