पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट (Mamta Challenges Shuvendu's win) पर हुई हार के बाद सीएम ममता बनर्जी की ओर से दाखिल कलकत्ता हाईकोर्ट में (Calcutta Highcourt) दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीएम ममता बनर्जी भी वर्चुअली मौजूद रहीं. सुनवाई के बाद जस्टिस कौशिक चंद्रा ने फैसला सुरक्षित रख लिया. हालांकि सुनवाई से पहले ममता बनर्जी ने केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस चंद्रा की बेंच को भी बदलने की मांग की. दरअसल बीते दिनों टीएमसी नेताओं की ओर से जस्टिस कौशिक चंद्रा की एक फोटो शेयर की गई थी जिसमें दावा किया गया था कि उनके बीजेपी नेताओं से संबंध हैं, इसके बाद ममता बनर्जी ने याचिका दायर कर दूसरी बेंच में केस ट्रांसफर की मांग की.
बता दें कि बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती दी है. ममता ने अपनी याचिका में नंदीग्राम के चुनाव को रद्द करने की मांग की है,दरअसल नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी शुवंदु से 1956 वोटों से हार गईं थी और उसी वक्त उन्होंने कहा था कि वो इस चुनाव को अदालत में चुनौती देंगी .