कोरोना से बने हालातों पर मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम को चिट्ठी, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

Updated : May 09, 2021 23:57
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना (Corona) से बने हालातों को लेकर कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एक पत्र लिखा है. खड़गे ने अपने इस पत्र में सबसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना से लड़ने का ब्लूप्रिंट तैयार करने और कोरोना वैक्सीन के लिए बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का सुझाव दिया है. साथ ही उन्होंने वैक्सीन, पीपीई किट, आक्सीजन, वेंटीलेटर, सेनेटाइजर और एंबुलेंस पर जीएसटी नहीं लगाने की भी मांग सरकार से की है. इसके अलावा खड़गे ने मांग की है कि मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए ताकि शहरों से गांव की ओर जाने वाले लोगों को गुजर बसर करने में मदद मिले.

Corona CrisisMallikarjun Kharge

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'