मलेशिया (Malaysia) की राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) में सोमवार रात एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 200 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से 47 की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक एक सुरंग में दो लाइट रेल ट्रेनों की भिडंत होने से ये हादसा हुआ.
घटना को लेकर मलेशियाई परिवहन मंत्री वी का सिओंग ने बताया कि 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली के इतिहास में ये इस तरह की पहली दुर्घटना है. टक्कर की जांच के लिए एक विशेष पैनल का गठन किया जाएगा.