मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर की है. इसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने हालिया फोटोशूट के कूल लुक में नजर आ रहे हैं. इसमें अर्जुन कपूर की फिजिक, स्माइल और स्टाइल देखने लायक है. वहीं वीडियो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए दिल निकालकर रख दिया है. इसपर दिल की इमोजी के साथ मलाइका अरोड़ा ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
बता दें कि साल 2019 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में वेकेशन मनाते हुए, डिनर डेट पर जाते हुए या फिल्म की स्क्रीनिंग पर साथ नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: टर्की में Katrina Kaif ऐसे कर रही हैं डांस प्रैक्टिस, शेयर की तस्वीरें