सलमान खान की फिल्म 'राधे' का नया गाना 'दिल दे दिया' ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है. इस गाने में सलमान खान ( Salman Khan) जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. सॉन्ग के सुपरहिट होने के बाद अब इसका मेकिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, जैकलीन और प्रभुदेवा सहित अन्य लोग इस गाने के बारे में बात करते दिख रहे हैं. बीटीएस वीडियो में, सलमान खान यह कहते हैं, 'दिल दे दिया बहुत ही आकर्षक गाना है. हमारे साथ यह ट्रैक था और फिल्म में हमारे पास यह सिचुएशन थी, इसलिए मैंने प्रभु सर को इसके बारे में बताया और उन्हें यह बेहद पसंद आया.