दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की सिनेमाघरों में रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'छिछोरे'(Chhichhore) को साल 2019 सर्वश्रेष्ठ फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है. अवॉर्ड मिलने पर सुपरहिट फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी(Nitesh Tiwari) ने खुशी जताई. नितेश तिवारी ने कहा, 'मुझे खुशी होती अगर खुशी के इन पलों को बांटने के लिए इस वक्त हमारे बीच सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद होते.'
वहीं साजिद नाडियाडवाला(Sajid Nadiadwala) ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'मैं इस बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार को सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करता हूं. हम इस नुकसान से कभी भी उभर नहीं पाएंगे, लेकिन मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि यह पुरस्कार उनके परिवार और प्रशंसकों को थोड़ी खुशी देगा, जिसमें मैं भी शामिल हूं.'