बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'द फैमिली मैन' (The Family Man 3) शो के तीसरे सीजन को और भी ज्यादा धमाकेदार बनाने की तैयारी चल रही है. खबर है कि तमिल सिनेमा के स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) को विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. सूत्रों के अनुसार मेकर्स राज एंड डीके (Raj and DK) इस बार 'द फैमिली मैन 3' के लिए थलापति विजय को साइन कर रहे हैं.
खबरों की मानें तो मेकर्स ने सीजन 2 के लिए भी विजय सेतुपति को अप्रोच किया था. लेकिन तब उन्होंने व्यस्तता के कारण इस शो को मना कर दिया था. वहीं अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस वेब शो के लिए विजय ने हामी भरी है या नहीं.