हमें पर्सनली समर सीजन बहुत पसंद है और वो इसलिए क्यूंकि इस सीजन में आप अपने लुक और आउटफिट्स के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट्स कर सकते हैं और विंटर्स की तरह आपको कई सारी लयेरिंग्स भी नहीं करनी पड़ती. लेकिन पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक, ड्रेस-अप होना हम सभी के लिए एक सपने जैसा बन गया है. हम हर रोज, सुबह-शाम पजामा और स्लीपवियर ही पहन रहे हैं. लेकिन अब धीरे धीरे ऑफिसेस खुलने लगे हैं, लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है. इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए लोगों की गोवा और मालदीव वैकेशन की पिक्चर्स ने आपका मन भी ज़रूर ललचाया होगा. अगर आप भी वेकेशन या कोई ट्रिप प्लान कर रही हैं तो आपकी इस ट्रिप को फन के साथ-साथ स्टाइलिश बनाने के लिए हम आपके लिए लाये हैं कुछ डेनिम आउटफिट टिप्स एंड ट्रेंड्स जो आपके बड़े काम आएंगे
कंफर्ट है लेटेस्ट फैशन ट्रेंड
अगर आप आज के फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं तो आपने ये ज़रूर नोटिस किया होगा कि आजकल कम्फर्टेबल कपड़े सबसे ज़्यादा पॉपुलर हैं इसलिए जब समर लुक्स की बात हो रही हैं तो बैगी जीन्स, स्लाउची और रिलैक्स्ड जीन्स या सुपर-वाइड पैंट्स इस सीजन में सबसे ज़्यादा डिमांड और फैशन में रहने वाली हैं. ये ना केवल आपको स्टाइलिश लुक देती हैं बल्कि आपको कम्फर्ट भी देती हैं. आप इनमें से कोई भी हाई-वेस्ट जीन्स को एक साटिन ब्लाउज के साथ पेयर करें और आप एक ईवनिंग डेट के लिए तैयार हैं. इसके अलावा, आप डे टाइम के लिए एक क्रॉप-टॉप के साथ बकेट हैट भी पेयर कर सकती हैं.
वाटरकलर पेस्टल
पेस्टल काफी समय से ट्रेंड में हैं. टॉप, स्वेटशर्ट और ड्रेसेस के बाद अब पेस्टल कलर्स को डेनिम में भी काफी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. ये आपको एनर्जेटिक दिखाते हैं और फ्रेशनेस को बनाए रखते हैं. चाहे यह जीन्स हों, पिनाफोर हों, या शॉर्ट्स हों, सॉफ्ट पेस्टल कलर्स इनमें थोड़ी हैप्पीनेस एड करने का काम करते हैं.
स्लिम्स
स्किनी जींस लंबे समय से ट्रेंड में हैं लेकिन कुछ समय में ये उतनी पॉपुलर नहीं रह जाएंगी जितनी ये अब तक रही हैं. लेकिन लेडीज, आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब इनके दूसरे वेरिएंट मार्केट में पॉपुलर रहेंगे जैसे स्लिम स्ट्रेट और स्लिम फ्लेयर. ये भी स्किनी जींस की तरह ही हर तरह के बॉडी टाइप पर खूब फबते हैं. इतना ही नहीं, ये जींस आपको आपकी हाइट से ज्यादा लंबा दिखाती हैं. आप इन्हें अपने एयरपोर्ट लुक के लिए एक ग्राफिक टी-शर्ट और कैनवास शूज के साथ पेयर कर सकते हैं या रेट्रो बोहेमियन स्टाइल के लिए सुंदर टॉप के साथ इन्हें पहनें.
डेनिम शॉर्ट्स
जैसे सर्दियों में जैकेट वैसे ही गर्मियों में शॉर्ट्स. जींस की तरह ही, शॉर्ट्स भी आज के समय में काफी कम्फर्ट वर्जन में अवेलेबल होते हैं, रिलैक्स्ड मॉम-फिट; हाई वेस्ट, पेपर बैग वेस्ट और ए लाइन शेप्ड. आप इन शॉर्ट्स को लूज फिट टीशर्ट, कार्डिगन टॉप्स या ओवर साइज़्ड स्वेट शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं. अगर आप थोड़ी शाय है तो बरमूडा शॉर्ट्स या नी लेंथ शॉर्ट्स ट्राय कर सकते हैं.
डेनिम ड्रेस
डेनिम ड्रेस कई तरह की हो सकती हैं. सिंपल ऐ लाइन ड्रेस, डेनिम रैप ड्रेस या बटन डाउन ड्रेस. आप अपने कंफर्ट के हिसाब से ड्रेस चुन सकते हैं. लॉन्गलाइन बटन-डाउन ड्रेस को आप ड्रेस की तरह तो पहनते ही हैं , आप इसे जैकेट की तरह और बीच कवर अप की तरह कई स्टाइल में पहन सकते हैं जिससे आपको कहीं भी ट्रैवल करते वक्त ज़्यादा कपड़े पैक नहीं करने होंगे. यह मल्टी-स्टाइल पीस पूरी तरह से ट्रांस-सीजनल आइटम है.