Updated : Apr 19, 2019 15:56
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri Rally) में महागठबंधन की ऐतिहासिक रैली शुक्रवार को हुई। इस रैली में 24 साल बाद मायावती (Mayawati) और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने एक साथ मंच साझा किया। मुलायम सिंह यादव ने चुनावी रैली में अपने समर्थकों से हमेशा मायावती का सम्मान करने को कहा। मुलायम ने कहा कि हम और मायावती बहुत दिनों बाद एक मंच पर हैं। मैं आपसे कहना चाहूंगा कि चुनाव में हमें भारी बहुमत से जिता देना। (LIVE UPDATES) मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज महिलाओं का शोषण हो रहा है। इसके लिए हमने लोकसभा में सवाल उठाया। संकल्प लिया गया कि महिलाओं का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सपा संरक्षक ने मैनपुरी की जनता से कहा कि आखिरी बार हम खड़े हुए हैं, भारी बहुमत से जिता देना।